मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधुबनी । नगर निगम के वार्ड 35 के नंदेनगर में नगर निगम की ओर से कराए गए अधूरे और असंतुलित निर्माण कार्य अब लोगों के लिए कष्टप्रद साबित हो रहे हैं। मोहल्ले के दोनों सिरों पर सड़क और नाला बना दिया गया, लेकिन बीच में बसे लगभग सौ परिवारों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजतन पूरा मध्य क्षेत्र करीब दो फीट नीचे चला गया है और बरसात के साथ-साथ घरेलू पानी भी यहीं जमा हो रहा है। शोभा ठाकुर के घर से राजू शाह के घर, फिर हरि साह और आगे राम साह के घर तक का पूरा इलाका स्थायी जलजमाव की चपेट में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाला ऊंचा बनने के कारण उनके घरों से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। कई घरों में महीनों तक नमी बनी रहती है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसी वार्ड में सहदेव साह के घर से दशरथ साह के घ...