सीतामढ़ी, मार्च 31 -- शिवहर। विधि -विधान पूर्वक कलश स्थापना के साथ रविवार को वासंतिक सह चैत्र नवरात्र शुरू हो गया। मां भगवती की पूजा-अर्चना में श्रद्धालु लीन हो गये। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। चहुंओर मां जगदम्बा की जय जयकार होने लगी। पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में दुर्गासप्तशती के श्लोक 'या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम गूंजने लगा है। मां दुर्गा की कलश स्थापना के साथ प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। कलश स्थापना के साथ ही शहर में धूमधाम के साथ चैत्र नवरात्रि पूजा आरम्भ हो गयी। मां के पूजन को लेकर सुबह से ही देवी मंदिरों में भीड़ रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गया है। वहीं संध्या में आरती को लेकर भी मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। शैलपुत्री माता की हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.