पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का लाइन बाजार स्थित डॉ. अनिल कुमार के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सह भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। इस दौरान ममता कुमारी ने ग्रीन पूर्णिया की महिला सदस्यों से खास बातचीत की और समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, लेकिन वे मान-मर्यादा और पारिवारिक दबाव के कारण इसे चुपचाप सहन कर लेती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अत्याचार सहना उसे बढ़ावा देने जैसा है, इसलिए महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्...