मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर आरबीबीएम कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकली। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु सिंह के निर्देशन में आतंरिक शिकायत समीति व इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में इसका आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता डॉ. रेणु बाला ने की। स्वागत संवाद सह संचालन समीति की चेयरपर्सन डॉ. हेमा कुमारी ने किया। समीति सदस्य डॉ. मंजुल, डॉ. अनुपम, कोमल, केशु रंजन समेत छात्राएं रैली में शामिल हुईं। सदस्य अनुष्का प्रिया, प्रियांशु, तनिशा ने भी रैली को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। इसमें कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.