बाराबंकी, फरवरी 4 -- सआदतगंज। सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक कार्यों के लिए प्रयोग पर भले ही रोक लगाई हो लेकिन इससे बावजूद क्षेत्र में होटल व हलवाईयों की दुकानों के साथ-साथ चाय, चाट-टिक्की की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। सब कुछ जानकर भी विभाग द्वारा किसी प्रकार की जांच व कार्रवाई न किए जाने से लोग आश्चर्यचकित हैं। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सआदतगंज, अनूपगंज सहित तमाम गांवों में होटल, ठेला व हलवाईयों की दुकानों पर कामर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...