फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव बहादुरपुर में एक घरेलू सहायिका पर लाखों रुपये की जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया गया है । पुलिस ने इस संदर्भ में घर के मालिक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । गांव बहादुरपुर निवासी कृष्ण का कहना है कि उनके घर में पिछले कुछ दिनों से गांव बहादुरपुर की नरसिंहा की पत्नी सपना उनके घर में काम कर रही थी किंतु उनके घर में अलमारी के अंदर पॉलिथीन में एक तोला सोने का मंगलसूत्र, पांच-पांच ग्राम की दो सोने की अंगूठियां, व करीब एक-एक तोले की दो चांदी की अंगूठियां गायब मिली है। उन्हें शक हैं कि यह चोरी सपना ने की है। पुलिस ने सपना नामक घरेलू सहायिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...