गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-14 के अर्बन एस्टेट इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर से घरेलू सहायिका द्वारा अलमारी से 1.50 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा डॉक्टर के मोबाइल फोन का डाटा भी चुराने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी घरेलू सहायिका और उसके भाई-बहन के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14 निवासी डॉ. मीतू खोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका ज्योति को अलमारी से चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार चोरी कर चुकी है और चोरी की रकम अपनी बहन आरती और भाई अंशु को भेज देती थी। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से ज्योति वहां से भाग गई। जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन वहीं छोड़ गई। जब डॉक्टर ने घरेलू स...