जामताड़ा, मार्च 29 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में शुक्रवार को एक युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। जिस कारण युवती की तबियत बिगड़ गई। वही घटना के बाद उक्त युवती को उनके परिवार वालों ने इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज कराने के लिए एसएनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। वही घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरेलु विवाद से तंग आकर मिनू कुमारी ने कीट नाशक (जहर) खा ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.