देवघर, अप्रैल 15 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया निवासी सौरभ कुमार नामक युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर सोमवार शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है। युवक के परिजन ने बताया कि फोन पर किसी से बात कर रहा था। जानकारी घर में होने पर पूछताछ करने पर झगड़ा करने लगा। झगड़ा शांत होने के बाद घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.