देवघर, जुलाई 4 -- देवघर प्रतिनिधि। सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र कधार गांव निवासी लगभग 30 वर्षीया महिला ने गुरुवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिवारवालों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में महिला के परिजन में बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से घर में किसी बात को लेकर कलह चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.