देवघर, अक्टूबर 27 -- देवघर। जिले के पाथरौल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने विषपान कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रतिमा देवी, पति शंकर यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी पिछले कई दिनों से घर में चल रहे विवादों और आपसी कलह को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान थी। बताया जाता है कि घरेलू तनाव और नाराजगी के चलते उसने शनिवार देर रात घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। विषपान करने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने देखा कि प्रतिमा की हालत गंभीर है, तो उन्होंने उसे तुरंत देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत बैद्यनाथ धाम ओपी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.