देवघर, फरवरी 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली दो महिलाओं को इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दोनों महिलाओं की प्राथमिक जांच कराने के बाद भर्ती कर लिया है। एक महिला सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं दूसरी महिला सीमावर्ती गिरिडीह बजार की रहने वाली है। डॉक्टर ने दोनों मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। ओपी प्रभारी दोनों महिलाओं के परिजनों पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों महिला के मायकेवालों को जानकारी देकर सदर अस्पताल बुलाया है, ताकि मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.