रामगढ़, जून 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा न्यू बैरक कॉलोनी निवासी मनोज नायक का शव गुरुवार को घर के एक कमरे में फंदे से झूलता मिला। मनोज नायक पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। परिजनों के अनुसार उसने घरेलू विवाद के कारण फंदा लगा कर जान दी है। बताया कि मनोज और उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद बढ़ गया। झगड़े के बाद मनोज दूसरे कमरे में चला गया। बाद में घर वालों ने अनिष्ट की आशंका को लेकर मनोज को आवाज दी, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो जबरन कमरे का दरवाजा खोला गया। जहां मनोज नायक फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...