देवघर, जून 14 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बिलासी मोहल्ला में शुक्रवार को घरेलू विवाद से परेशान होकर एक 23 वर्षीय महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया। महिला पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई है। फिलहाल महिला को अस्पताल के वार्ड में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई अस्पताल लेकर पहुंचे। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि महिला के परिजनों ने किसी तरह का स्पष्ट बयान नहीं दिया है। घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.