देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बगडूबा गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक वृद्ध व्यक्ति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़ित की पहचान बगडूबा गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, नरेश यादव का घर में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गए। इसी दौरान उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में नरेश यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...