आरा, दिसम्बर 1 -- आरा। नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में घरेलू विवाद में सीआरपीएफ जवान और उसके पिता की पिटाई कर दी गई। इससे दोनों पिता-पुत्र जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के विक्रम पाली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान 32 वर्षीय गोविंद कुमार और उनके 63 वर्षीय पिता मनोज कुमार शामिल हैं। गोविंद कुमार फिलहाल जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। सीआरपीएफ जवान गोविंद कुमार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। उनकी ससुराल वाले मूल रूप से सहार के निवासी हैं। आरा के अनाइठ में भी उनका घर है। उनकी पत्नी शादी के बाद से ही अपने मायके रहती है। उसका कहना है कि वह सास-ससुर को अपने साथ नहीं रखेगी। कुछ माह पहले ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर उनके माता-पिता को भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.