मिर्जापुर, जनवरी 21 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले में मंगलवार को सास और बहू ने घरेलू विवाद के बाद अपने-अपने नस की हाथ काट ली। परिजनों ने दोनों अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सास को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। अहरौरा नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सत्यानगंज मोहल्ले निवासी रेखा देवी का अपनी बहू साधना पत्नी राहुल के बीच घरेलू काम को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में कहासुनी करने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि सास-बहू ने अपनी-अपनी हाथ की नस काट ली। घर में चारों ओर खून फैल गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद सास की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं बहू साधना का इलाज अहरौरा अस्पताल में ही चल रहा है। घटना को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.