चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में टोंटो थाना अंतर्गत बामियाहातु गांव निवासी 19 वर्षीय इहाश्री सवैया ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसी बात को लेकर मृतक का परिजनों के साथ विवाद हो गया था। वह शनिवार को अहले सुबह अपने घर के धारण में फांसी के फंदा बांध कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों का पर नजर पड़ी तो उसे फांसी के फंदे से उतार कर आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत् घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, उसी गुस्से में फांसी लगा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...