मुंगेर, फरवरी 25 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के इटवा गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में घर में गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्व. रामश्रय सिंह का पुत्र राजू कुमार उर्फ बिहारी (21 वर्ष) था। पुलिस ने सोमवार की सुबह बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। इधर मायके से पहुंची मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मोटर चालक था। ढ़ाई माह बाद रविवार को वह घर लौटा था। रात मे भाईयों के बीच दूसरे का वाहन छोड़कर स्वयं की गाड़ी चलाने को लेकर चर्चा हुई। करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात में मोबाइल पर किसी से बात करने की आवाज आ रही थी। सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब मां चाय देने गयी तो आवाज देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.