मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुशहरी। बुधनगरा निवासी तूफानी साह के पुत्र चंदन कुमार (35) ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पीएचसी में चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी से झगड़ा के बाद उसने जहर खा लिया था। चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...