बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- घरेलू विवाद में मारपीट, दंपति घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में घरेलू विवाद में दो सहोदर भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में छोटा भाई प्रमोद कुमार व उसकी पत्नी पिंकी देवी घायल हो गयी हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मारपीट करने का आरोप मंझले भाई विनोद यादव व उसके परिवार पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...