औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- सिमरा थाना क्षेत्र के दुखी बिगहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो गोतनियों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में स्व. सुरेश सिंह की पत्नी ललिता देवी घायल हुईं। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अपनी गोतनी स्व. रमेश सिंह की पत्नी रानी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदन में झगड़े का कारण भूमि विवाद बताया गया है। पीड़िता के अनुसार उसकी सास ने अपनी रैयती जमीन गांव के अरविंद सिंह को केवाला कर दी है जिसका साक्ष्य स्टांप पेपर पर उपलब्ध है। जमीन की बिक्री से अभियुक्त आहत है और इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन...