बलिया, फरवरी 1 -- सिकन्दरपुर। घरेलू विवाद में रविवार को मां-बेटे ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हाल में दोनों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके के हुसैनपुर निवासी शारदा और उनके पुत्र विशाल सिंह के बीच शनिवार को चावल बेंचने को लेकर विवाद हो गया। पहले दिन मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार को उसी बात को लेकर मां-बेटा के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद एक-एक कर दोनों विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...