लखीसराय, अगस्त 6 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद में मां और बेटे के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान रेहुआ गांव निवासी वालेश्वर यादव की 45 वर्षीय पत्नी शोभा देवी एवं 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप सगे चाचा पर लगाते हुए उनके खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। फिलहाल पीड़ित मां बेटे का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। दोनों ही पीड़ित के सिर में चोट बताई जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.