अररिया, जनवरी 12 -- अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुजरी गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों का परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला रेहाना बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...