औरैया, दिसम्बर 29 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालीपुर में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया गया कि गौरव की किसी बात को लेकर पत्नी रोशनी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रोशनी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...