भागलपुर, फरवरी 13 -- सनोखर थाना क्षेत्र के महेशखोर गांव में गुरुवार की देर रात महिला खुशबू देवी (28) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कीटनाशक दवा खाने से मौत हो गई। किसी घरेलू विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मृतका का मायका गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा थाना क्षेत्र के पारखंड गांव में है। उनकी शादी लगभग दस वर्ष पूर्व महेशखोर गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र सुधीर यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उन्हें एक आठ वर्ष की बेटी और चार वर्ष का बेटा है। पति वर्तमान में दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए हैं। महिला सास-ससुर के साथ घर पर रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, किसी बात को लेकर सास-ससुर से कहासुनी के बाद खुशबू देवी ने घर के समीप स्थित खाद की दुकान से अनाज में प्रयुक्त होने वाली कीटनाशक दवा खरीदकर उसका सेवन कर लिया। तबीय...