मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के बांकी गांव में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व उनकी पत्नी पर पघड़िया से प्रहार कर दिया। जिसमें पति-पत्नी 30 वर्षीय रौशन मुखिया तथा उनकी 26 वर्षीय पत्नी मंजुला देवी जख्मी हो गए। घटना गुरुवार देर शाम घटित हुई बतायी गई है। जानकारी के अनुसार, घरेलू बात को लेकर रौशन मुखिया की पत्नी मंजुला देवी तथा उनके बड़े भाई राधे मुखिया में विवाद हो गया। आरोप है कि राधे मुखिया अपने भाई की पत्नी की पिटाई करने लगा। यह देख रौशन मुखिया अपनी पत्नी को बचाने के लिए पहुंचा। इसके बाद आरोपी राधे मुखिया पघड़िया से अपने भाई व उनकी पत्नी पर प्रहार कर दिया। जख्मी पति-पत्नी को परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से जख्मी मंजुला देवी का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपच...