नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, का.सं.। भजनपुरा इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 30 वर्षीय कविता शर्मा पर उसके पति सोनू शर्मा ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। गंभीर हालत में पहले उसे जेपीसी अस्पताल, फिर जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति पहले भी मारपीट करता था और छह माह पहले तेजाब फेंकने का मामला भी दर्ज है। आरोपी की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...