शामली, जनवरी 3 -- कांधला,संवाददाता। घरेलू कलह के चलते एक पति पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती तेजाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बागपत निवासी महिला अजरा ने आरोप लगाया है। उनकी शादी करीब आठ साल पहले बागपत के गांव कुताना निवासी जमशेद के बेटे सफीक से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक चला, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। करीब एक साल पहले सफीक उन्हें कांधला के कैराना मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में ले आया, जहां दोनों रह रहे थे। सफीक रेडी-पटरी पर मूंगफली बेचकर गुजारा करता है। पीड़िता ने बताया कि मामूली पारिवारिक विवादों पर पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी तरह के एक विवाद के दौरान आरोपी पति ने कथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.