संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पैलीखास गांधी ग्राम जगरवा में घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपति और बेटी की पिटाई कर दी। पीड़ित अशोक कुमार पुत्र पन्नालाल का आरोप है कि शुक्रवार को घरेलू बातों के विवाद को लेकर उसके भाई दिलीप कुमार अपनी पत्नी सुधा देवी, बेटे अमन और नकछेद के साथ मिलकर उसके घर पर चढ़ आए। उक्त लोग उसे गाली गलौत देते हुऐ लातों-घूसों, लाठी-डंडों से मारने लगे। बीच-बचाव में जब उसकी बेटी संगम, पत्नी पूनम आईं तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी-डण्डों से मारते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पिटाई से सभी को चोटें आईं है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सुधा देवी, बेटे अमन व नकछेद के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...