चतरा, अप्रैल 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नावाडीह पनारी पंचायत के मायापुर कला गांव के एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान मायापुर कला गांव के 50 वर्षीय शंकर चौधरी के रूप में हुई है। शंकर घरेलू विवाद के बाद शनिवार की रात को ही बिना कुछ कहे अपने घर से निकल गया था। घर से निकलकर अपने पड़ोसी गांव जजलो पहुंचा और वहां एक पेड़ में अपने गमझे का फंदा लगाकर झूल गया। रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान करा कर घर वालों को इसकी सूचना दिया। जिसके बाद शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। इस संबंध में मृतक के घर वालों ने बताया कि मृतक घरेलू विवाद में घर से निकल गया था, और आत्महत्या कर लिया। मृतक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.