शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में गुरुवार रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खमरिया गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान पशुओं को चारा डालने को लेकर उसकी पत्नी रोशनी से कहासुनी हो गई। परिजनों के मुताबिक विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और संजीव गुस्से में आ गया। आरोप है कि आवेश में आकर उसने घर में रखे तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल संजीव को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.