नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस की तरफ से दोनों पक्ष के लोगों पर मामूली धाराओं में कार्रवाई की गई है। एक पक्ष के युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार को थाने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग थाने से वापस लौट आए। एसीपी तृतीय को दी शिकायत में बरौला निवासी शशांक चौहान ने बताया कि रविवार को उसके घर पर पारिवारिक विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को बुलाया। बयान दर्ज कराने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शशांक का आरोप है कि समझौते के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले को ले...