मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में एक युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। खैरनगर स्थित छोटी कुरेशिया मस्जिद के पास बाबू खान बिल्डिंग निवासी दानिश पुत्र याकूब का पत्नी नाजमा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दानिश का पत्नी से दोबारा विवाद हो गया। देर रात में दानिश ने दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दानिश का बेटा जमात में गया हुआ है। देहलीगेट थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...