बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- बरामद लड़कियों का दर्ज कराया गया बयान राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र से गायब हुई आठ स्कूली छात्राओं को पटना से बरामद किया गया था। उनकी मेडिकल जांच करायी गयी थी। सोमवार को न्यायालय में उनका बयान दर्ज कराया गया। लड़कियों ने घरेलू विवाद के कारण घर छोड़कर जाने की बात बतायी थी। न्यायालय में भी सभी ने इसी बात को दोहराया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि लड़कियों ने घरेलू विवाद को भागने का कारण बताया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को सामने रखकर मामले की जांच कर रही है। उनके बयानों की जांच की जा रही है। साथ ही तकनीक के स्तर से भी मामले की छानबीन चल रही है। लड़कियां किस वजह से भागी थी, इसके पीछे किसका हाथ था, इनकी पूजी जांच की जा रही है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद लड़कियों को बाल सुधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.