किशनगंज, नवम्बर 30 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला में उत्पाद विभाग के अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद और विभाग के डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार रजक के खिलाफ एक घरेलू नौकरानी द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। यह प्राथमिकी शुक्रवार को अदालत के निर्देश के बाद थाने में दर्ज की गई। प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से विभिन्न घरों में घरेलू कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इसी क्रम में वह उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के सरकारी आवास पर भी काम करने लगी। महिला के अनुसार, दोनों के बीच 25 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी देने की बात तय हुई थी, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं मिलता था। कभी-कभी दो से तीन महीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.