हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। किराना दुकानदार के घर के अंदर मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर के लीकेज से लगी आग में जलकर पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज सदर बाजार सब्जी मंडी गली निवासी शोभित गुप्ता सदर बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। शोभित के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पत्नी अनुराधा घर में अकेली थी। उसी समय अचानक घर के अंदर रखा घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। इससे अचानक आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर अनुराधा की जलकर मौत हो गई। परिवार में मृतका का एक बेटा और एक बेटी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। उसमें घरेलू सिलेंडर के लीकेज होने से आग लगने की बात बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.