हमीरपुर, फरवरी 14 -- हमीरपुर। शहर के बदनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई। इससे पूरे मकान में दरारें पड़ गई हैं। विस्फोट के बाद मकान में आग भी लग गई, हालांकि स्लैब का हिस्सा ढहने से घर के अंदर गिरी पानी की टंकी की वजह से आग बुझ गई। बदनपुर मोहल्ला निवासी जावेद खान के आवास में बीती रात करीब 11 बजे के आसपास घरेलू गैस सिलेंडर में तेज विस्फोट से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना जिस समय हुई उस समय जावेद का पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे मकान में दरारें पड़ गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए। जावेद का मकान का एक हिस्सा ढह गया। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.