अमरोहा, नवम्बर 17 -- जोया। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण घरेलू क्लेश माना जा रहा है। परिजनों ने बगैर कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक मजदूर का परिवार रहता है। उनका 43 वर्षीय बेटा भी पेशे से मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी व बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि युवक को नशे करने की लत थी। जिसे लेकर कई दिन से परिवार में झगड़ा चल रहा था। शनिवार रात युवक खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। रात में किसी समय उसने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो पत्नी ने कई बार आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में सूचना फैलते ही लोगों की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.