मुरादाबाद, मार्च 8 -- ऑल इंडिया महिला संगठन व घरेलू कामगार यूनियन ने शुक्रवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कामकाजी महिलाओं की समस्याओं का जिक्र किया गया। ज्ञापन में अपने बच्चों के भविष्य की चिंता जताते हुए सरकार से उनकी बेहतर शिक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई। साथ ही घरेलू महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई। अध्यक्ष रामेश्वरी व सचिव रूनू नंदा के साथ घरेलू महिला कामकाज यूनियन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.