जमशेदपुर, जून 17 -- सरकारी योजनाओं और कानून का लाभ लेने के लिए अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जबतक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तबतक वे अधिकारों से वंचित रहेंगी। सोमवार को मानगो पृथ्वी पार्क में घरेलू कामगारों के अधिकार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर उत्पीड़न और दमन का विरोध करने की अपील की। साथ ही, कानूनी सहायता के लिए डीएलएसए से संपर्क करने की भी सलाह दी। घरेलू कामगार महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही संस्था झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की स्टेट को-ऑर्डिनेटर सुलोचना ने कामगारों की समस्याएं रखीं। पुष्पा टोप्पो ने महिला समूहों के निर्माण और सरकार से लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.