बिजनौर, अक्टूबर 29 -- गांव वाजिदपुर में सास-बहू के विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। घरेलू कलह से परेशान बहू ने घर से निकलकर पास के ही जंगल में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव में चर्चा है कि हृदेश का रूचि से 2018 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से सास और बहू के बीच आए दिन झगड़े होते थे। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी बात से आहत होकर रुचि घर से बाहर निकल गई। कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल में जाकर पेड़ से लटक गई। जबकि परिजन यह सोचते रहे कि शायद वह अपने मायके चली गई होगी। उधर जंगल मे बकरियां चरा रहे कुछ बच्चों ने महिला के शव को पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी गांव में दी। महिला का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी मिलते ही रुचि के परिजनों सहित अन्य गांव वाले घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। महिला को पेड़ से नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.