संभल, मार्च 16 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार रात युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में किसी समय युवक ने कमरे में कुंडे से पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई की सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.