कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। रेलबाजार में युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाथरूम में शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। मूलरूप से मैनपुरी के किशनी निवासी दर्शन सिंह का 34 वर्षीय बेटा सौमवीर दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी शादी फेथफुलगंज की काजल से हुई थी, लेकिन पत्नी मायके में ही अपनी मां सुनीता के साथ रहती है। पिता ने बताया कि सौमवीर के चार बच्चे हैं। बड़ा भाई ओमवीर भी दिल्ली में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को वह बच्चों से मिलने फेथफुलगंज आया था। बुधवार शाम को उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। दो घंटे बाद अनवरगंज पुलिस ने परिजनों को खबर दी। दर्शन के अनुसार पति-पत्नी में आए दिन कलह होती थी। सौमवीर पत्नी व बच्चों को घर ले जाना चाहता था, लेकिन काजल तैय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.