धनबाद, फरवरी 11 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी नगीना बाजार के समीप रहने वाले बीसीसीएल कर्मी छोटू साव (35), पिता स्व. रंजी साव ने मंगलवार को पारिवारिक कलह के कारण अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। शाम को जब परिजन घर लौटे, तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, छोटू साव शराब का अत्यधिक सेवन करता था और किसी बात को लेकर घर वालों से उसकी कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद जब सभी परिजन घर से बाहर चले गए, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ...