अलीगढ़, जनवरी 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लोधा थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर मढी में सोमवार को बीकॉम की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव भरतपुर मढ़ी निवासी सत्यवती (19) पुत्री श्रीनिवास शहर के एक कालेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। परिवार में सात बहन भाइयों में चौथे नंबर की थी। पुलिस के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। तभी सत्यवती ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान सत्यवती ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.