अलीगढ़, फरवरी 12 -- अकराबाद (अलीगढ़), संवाददाता। अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ससुराल आए दिल्ली के एक युवक व उसकी पत्नी ने घरेलू कलह में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बंद कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि युवक फंदे से लटका था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच मनमुटाव के चलते पत्नी छह माह से मायके में रह रही थी। दो दिन पहले युवक एक शादी में आया था, जहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस दौरान ससुरालियों ने उसे अपमानित कर दिया था। वहां से वह ससुराल चला गया। उसके पीछे पत्नी भी आ गई थी। घटना के समय दंपती के अलावा घर में कोई नहीं था। दिल्ली के मजनू टीला निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार की तीन साल पहले अकराबाद क्षेत्र के गांव धौरी निवासी शिवानी के साथ शादी हुई थ...