उन्नाव, जनवरी 1 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा गांव में किशोर ने घरेलू कलह के चलते पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गहरपुरवा गांव के रहने वाले 16 वर्षीय कौशल पुत्र मनेसुर का गुरुवार दोपहर गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेतों में पेड़ पर फंदे से शव लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद पुलिस को सूचना मिलने पर शाम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि कौशल पंजाब में रहकर मजदूरी करता था, जो इसी सप्ताह गांव लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को उसके परिवार में कुछ विवाद हुआ था। जिससे देर शाम को वह घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.