उन्नाव, मई 22 -- पुरवा। कटरा मुंसफी मोहल्ला के रहने वाले युवक ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा के कटरा मुंसफी मोहल्ला के रहने वाले सरजू का बेटा अंकित ने 3 माह पहले उन्नाव के रऊ गांव की रंजना से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर शाम अंकित और रंजना में आपसी कहासुनी हो गई। उसके बाद अंकित अपने कमरे में चला गया और कमरे को अंदर से बंद कर छत पर लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर लटक गया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने कमरे के खिड़की से अंकित के शव को कमरे में लटकता देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर दरोगा सियाराम चौरसिया मय फोर्स के पहुंच कर कमरे के लोहे के दरवाजे को कटर से कटवाया और उसके बाद उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.